समास - परिभाषा, प्रकार, और उदाहरण 

समास किसे कहते है 

‘संक्षिप्तिकरण’ को समास कहते हैं. दूसरे शब्दों में समास संक्षेप करने की एक प्रक्रिया है जिसे हम संक्षेपीकरण कह सकते है. दो या दो से अधिक शब्दों का परस्पर सम्बन्ध बताने वाले शब्दों अथवा कारक चिह्नों का अभाव होने पर उन दो अथवा दो से अधिक शब्दों के मेल से बने एक स्वतन्त्र शब्द को समास कहते हैं.

समास के उदाहरण

रसोई के लिए घर = रसोईघर

 दया का सागर =  दयासागर

राजा का पुत्र =  राजपुत्र

हाथ के लिए कड़ी = हथकड़ी

नील और कमल = नीलकमल

इनमें से एक उदाहरण में ‘दया’ और ‘सागर’ इन दो शब्दों का परस्पर सम्बन्ध बताने वाले ‘का’ प्रत्यय का अभाव होकर एक स्वतन्त्र शब्द बना ‘दयासागर’. 

समास के कितने भेद होते है?

समास के परम्परागत छ: भेद हैं -

  1. द्वन्द समास (Copulative Compound)
  2. द्विगु समास (Numeral Compound)
  3. तत्पुरुष समास (Determinative Compound)
  4. कर्मधारय समास (Appositional Compound)
  5. अव्ययीभाव समास (Adverbial Compound)
  6. बहुव्रीहि समास (Attributive Compound)

समास का छ: भेद कैसे हुआ?

 प्राचीन समय में विद्वानों ने द्विगु समास और कर्मधारय समास को तत्पुरुष समास में जोड़ दिया था.

परन्तु वर्तमान के विद्वानों ने इसे अलग करके समास के कुल छ: भेद कर दिए.

1. द्वन्द समास [ Copulative Compound ]

जिस समास में पूर्वपद [ पहले का ] और उत्तरपद [ बाद का ] दोनों ही प्रधान हों अर्थात् अर्थ की दृष्टि से दोनों का स्वतन्त्र अस्तित्व हो और उनके मध्य संयोजक शब्द का अभाव हो तो वो द्वन्द्व समास कहलाता है. सीधे - साधे समझे तो द्वन्द समास में दोनों पद प्रधान होते है.

द्वन्द समास का उदहरण :-

माता-पिता = माता और पिता 

राम-कृष्ण = राम और कृष्ण

भाई-बहन = भाई और बहन

पाप-पुण्य = पाप और पुण्य

सुख-दुःख = सुख और दुःख

माता-पिता = माता और पिता [ इसमें माता पूर्वपद तथा पिता उत्तरपद है ]

2. द्विगु समास (Numeral Compound)

इस समस में पहला शब्द संख्यावाची विशेषण होता है. तथा दूसरा पद प्रधान होता है.

द्विगु समास का उदहरण :-


नवरत्न = नौ रत्नों का समूह
सप्तदीप = सात दीपों का समूह
त्रिभुवन = तीन भुवनों का समूह
सतमंजिल = सात मंजिलों का समूह
नवरत्न = नौ रत्नों का समूह [ इसमें नव संख्यावाची है तथा रत्न प्रधान है ]

3. तत्पुरुष समास (Determinative Compound)

जिस समास में पूर्वपद गौण तथा उत्तरपद प्रधान हो, तत्पुरुष समास कहलाता है. दोनों पदों के बीच परसर्ग का लोप रहता है. परसर्ग लोप के आधार पर 

तत्पुरुष समास के छ: भेद हैं-

(1) कर्म तत्पुरुष (‘को’ का लोप) उदहरण :-

मतदाता - मत को देने वाला

गिरहकट - गिरह को काटने वाला

(2) करण तत्पुरुष जहाँ करण-कारक चिह्न का लोप हो. उदहरण :-

जन्मजात - जन्म से उत्पन्न

मुँहमाँगा - मुँह से माँगा

गुणहीन - गुणों से हीन

(3) सम्प्रदान तत्पुरुष जहाँ सम्प्रदान कारक चिह्न का लोप हो. उदहरण :-

हथकड़ी - हाथ के लिए कड़ी

सत्याग्रह - सत्य के लिए आग्रह

युद्धभूमि - युद्ध के लिए भूमि

(4) अपदान तत्पुरुष जहाँ अपादान कारक चिह्न का लोप हो. उदहरण :-

धनहीन - धन से हीन

भयभीत - भय से भीत

जन्मान्ध - जन्म से अन्धा

(5) सम्बन्ध तत्पुरुष जहाँ सम्बन्ध कारक चिह्न का लोप हो. उदहरण :-

प्रेमसागर - प्रेम का सागर

दिनचर्या - दिन की चर्या

भारतरत्न - भारत का रत्न

(6) अधिकरण तत्पुरुष जहाँ अधिकरण कारक चिह्न का लोप हो. उदहरण :-

नीतिनिपुण - नीति में निपुण

आत्मविश्वास - आत्मा पर विश्वास

घुड़सवार - घोड़े पर सवार

4. कर्मधारय समास (Appositional Compound)

जिस समास में पूर्वपद [ पहला पद ]  विशेषण और उत्तरपद [ बाद का पद ] विशेष्य हो, कर्मधारय समास कहलाता है. इसमें भी उत्तरपद प्रधान होता है.

कर्मधारय समास का उदहरण :-

चन्द्रमुखी - चन्द्र के समान मुख वाली
नीलकमल - नीला है जो कमल
कालीमिर्च - काली है जो मिर्च
पीताम्बर - पीत (पीला) है जो अम्बर
सद्गुण - सद् हैं जो गुण
चन्द्रमुखी - चन्द्र के समान मुख वाली [ यह पर चंद्र एक विशेषण है तथा मुखी विशेष्य ]

5. अव्ययीभाव समास (Adverbial Compound)

जिस समास में पूर्वपद [ पहला पद ] अव्यय हो, अव्ययीभाव समास कहलाता है. यह वाक्य में क्रिया - विशेषण का कार्य भी करता है.

अव्ययीभाव समस का उदहरण :-

यथास्थान = स्थान के अनुसार
आजीवन = जीवन-भर
प्रतिदिन = प्रत्येक दिन
यथासमय = समय के अनुसार

6. बहुव्रीहि समास (Attributive Compound)

जिस समास में दोनों पदों के माध्यम से एक विशेष (तीसरे) अर्थ का बोध होता है, बहुव्रीहि समास कहलाता है; जैसे
महात्मा = महान् आत्मा है जिसकी अर्थात् ऊँची आत्मा वाला.

बहुव्रीहि समास का उदहरण :-


नीलकण्ठ = नीला कण्ठ है जिनका अर्थात् शिवजी
लम्बोदर = लम्बा उदर है जिनका अर्थात् गणेशजी
गिरिधर = गिरि को धारण करने वाले अर्थात् श्रीकृष्ण
मक्खीचूस = बहुत कंजूस व्यक्ति



समास MCQ | समास प्रश्न उत्तर 

Class 12 Hindi Samas MCQ Question - BSEB Exam | समास प्रश्न उत्तर बिहार बोर्ड 
Objective Questions Of Samas In Hindi | Samas Questions In Hindi | 

प्रश्न 1 – ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है ?

[A] द्वंद्व      [B] तत्पुरुष    [C] बहुव्रीहि   [D] द्विगु

उत्तर - [B] तत्पुरुष

प्रश्न 2 –  ‘दशानन’ में कौन-सा समास है?

[A]   तत्पुरुष    [B] कर्मधारय    [C] बहुव्रीहि  [D]  द्विगु

उत्तर - [C] बहुव्रीहि 

प्रश्न 3 – ‘चौराहा’ शब्द में कौन-सा समास है ?

[A]  कर्मधारय     [B] द्वंद्व   [C]  द्विगु  [D] अव्ययीभाव

उत्तर - [C]  द्विगु 

प्रश्न 4 – ‘तिरंगा’ में कौन-सा समास है ?

[A]  द्वंद्व     [B] द्विगु   [C] अव्ययीभाव  [D]  तत्पुरुष

उत्तर - [B] द्विगु   

प्रश्न 5 – ‘देव जो महान है’ यह किस समास का उदाहरण है ?

[A]   कर्मधारय    [B] बहुव्रीहि   [C] तत्पुरुष   [D]  अव्ययीभाव

उत्तर - [A]   कर्मधारय   

प्रश्न 6 –  ‘घुड़दौड़’ का समास-विग्रह बताइए?

[A]  घोड़े जैसी तेज़ दौड़     [B] घोड़े की दौड़
[C] दौड़ने वाला घोड़ा   [D]  घोड़ा और दौड़

उत्तर - [B] घोड़े की दौड़

प्रश्न 7 – “राजपुत्र” में कौन-सा समास है ?

[A]  तत्पुरुष     [B] द्विगु   [C] द्वंद्व  [D]  कर्मधारय

उत्तर - [A]  तत्पुरुष    

प्रश्न 8 – जिस समास का पूर्वपद[पहलापद] प्रधान हो, उसे कौन-सा समास कहते है ?

 [A]  संबंध तत्पुरुष     [B] कर्मधारय    [C] अव्ययीभाव  [D]  द्वंद्व

उत्तर - [C] अव्ययीभाव 

प्रश्न 9 – ‘योगदान’ में कौन-सा समास है ?

[A]  बहुव्रीहि     [B] अव्ययीभाव   [C] तत्पुरुष  [D]  कर्मधारय

उत्तर - [C] तत्पुरुष 

समास प्रश्न उत्तर - बिहार बोर्ड 

प्रश्न 10 – तत्पुरुष समास के कितने भेद होते है ?

[A]   4    [B] 10   [C] 8  [D]  6

उत्तर - [D]  6

प्रश्न 11 – समास कितने  भेद होते है ?

 [A]  तीन   [B] नौ   [C] छः  [D]  आठ

उत्तर - [C] छः 


प्रश्न 12 – अगोचर में कौन-सा समास है ?

 [A] अव्ययीभाव   [B] पंचमी तत्पुरुष  [C] नञ्  [D]  कर्मधारय

उत्तर - [C] नञ् 


प्रश्न 13 – मृगनयन में कौन-सा समास है?

 [A]  तत्पुरुष   [B] द्वंद्व    [C] कर्मधारय  [D]  द्विगु

 उत्तर - [C] कर्मधारय 


प्रश्न 14 – यथाक्रम में कौन-सा समास है ? 

 [A]  कर्मधारय  [B] अव्ययीभाव   [C] तत्पुरुष  [D]  द्विगु

 उत्तर - [B] अव्ययीभाव   


प्रश्न 15 – राधा-कृष्ण में कौन सा समास है ?

 [A] द्वंद्व  [B] द्विगु   [C] तत्पुरुष  [D]  अव्ययीभाव

 उत्तर - [A] द्वंद्व     

 
प्रश्न 16 – वनवास में कौन-सा समास है ?

 [A]  द्वंद्व  [B] कर्मधारय   [C]  अव्ययीभाव  [D]  तत्पुरुष

  उत्तर - [D]  तत्पुरुष


प्रश्न 17 – पंचवटी में कौन-सा समास है?

 [A]  द्वंद्व  [B]  द्विगु  [C] कर्मधारय  [D] तत्पुरुष

  उत्तर - [B]  द्विगु  


प्रश्न 18 – अनायास में कौन-सा समास है?

 [A]  द्वंद्व  [B] द्विगु   [C] कर्मधारय  [D] नञ्

 उत्तर - [D] नञ्


प्रश्न 19 – चक्रपाणि में कौन सा समास है?

 [A] अव्ययीभाव  [B] तत्पुरुष   [C] बहुव्रीहि   [D]  कर्मधारय

 उत्तर - [C] बहुव्रीहि  

Samas Question Answer - Bihar Board
प्रश्न 20 –  जिस समास में उत्तरखंड प्रधान हो, वह समास क्या कहलाता है?

 [A]  अव्ययीभाव     [B] तत्पुरुष   [C] बहुव्रीहि  [D]  द्वंद्व

 उत्तर - [B] तत्पुरुष   


प्रश्न 21 – सुपुरुष में कौन सा समास है?

 [A]  द्विगु     [B]  द्वंद्व  [C] कर्मधारय [D]  अव्ययीभाव

 उत्तर - [C] कर्मधारय


प्रश्न 22 – साग-पात में कौन सा समास है?

 [A]  द्विगु     [B] अव्ययीभाव   [C] द्वंद्व  [D]  कर्मधारय                

 उत्तर -  [C] द्वंद्व 


प्रश्न 23 – देवासुर में कौन सा समास है?

 [A]  तत्पुरुष     [B]  बहुव्रीहि  [C] द्वंद्व  [D]  कर्मधारय

 उत्तर -  [C] द्वंद्व 


प्रश्न 24 – देशप्रेम में कौन सा समास है?

 [A]   तत्पुरुष    [B] द्विगु   [C] बहुव्रीहि  [D]  अव्ययीभाव

उत्तर -   [A]   तत्पुरुष   


 प्रश्न 25 – कन्यादान में कौन-सा समास है?

 [A]  तत्पुरुष     [B] द्विगु   [C] कर्मधारय  [D]  द्वंद्व

 उत्तर -  [A]   तत्पुरुष   

 
प्रश्न 26 – चवन्नी में कौन सा समास है ?

 [A]  द्विगु     [B] द्वंद्व   [C]  अव्ययीभाव  [D]  तत्पुरुष

 उत्तर -   [A]  द्विगु    


प्रश्न 27 – बज्रायुध में कौन सा समास है?

 [A]   द्विगु    [B]  द्वंद्व  [C] कर्मधारय  [D]  बहुव्रीहि

 उत्तर -  [D]  बहुव्रीहि


प्रश्न 28 – जिस समास में दोनों खंड प्रधान हों, वह समास क्या कहलाता है?

 [A] बहुव्रीहि      [B] अव्ययीभाव समास

 [C] द्वंद्व समास  [D]  तत्पुरुष समास

 उत्तर -    [C] द्वंद्व समास 


प्रश्न 29 – घनश्याम में कौन सा समास है ?

 [A]  द्वंद्व     [B]  अव्ययीभाव  [C] बहुव्रीहि  [D]  कर्मधारय

  उत्तर - [C] बहुव्रीहि 


प्रश्न 30 – जिस समास में दोनों खंड अप्रधान हो वह समास क्या कहलाता है?

 [A]   द्वंद्व    [B] बहुव्रीहि   [C] अव्ययीभाव  [D]  तत्पुरुष

अपना जवाब हमे कमेंट में बताये.......